सगे फूफा ने 7 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म कर गला घोट जंगल में फेंका

एक बार फिर इंसानियत हुई शर्मसार सगे फूफा ने ही 7 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसका गला घोट जंगल में फेंका, घटना की जानकारी लगते ही गांव में सनसनी फैल गई l
रात 11 बजे एसपी डॉक्टर गुरकरन सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी ने एसडीओपी, 5 निरीक्षक स्तर के अधिकारी, करीब 70 पुलिस कर्मी और एफएसएल टीम के साथ प्रूफ रेंज के जंगल में सर्चिंग शुरू की। इमरजेंसी लाइट से पुलिस ने करीब 5 घंटे सर्चिंग की। जिसके बाद पुलिस को बच्ची का शव अर्धनग्न हालत में मिला। बच्ची के चेहरे पर कपड़ा ढंका था। पुलिस ने अपहरण, रेप और हत्या का केस दर्ज कर आरोपी फूफा को हिरासत में लिया। मासूस बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए इटारसी अस्पताल लाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया l
एसपी डॉक्टर गुरकरन सिंह ने बताया आरोपी बैतूल जिले के बीजादेही थाना क्षेत्र का रहने वाला है। केसला थाना क्षेत्र के एक गांव में उसकी ससुराल है। दो दिन पहले वह यहां आया था। शुक्रवार को घर पर सभी मजदूरी करने गए थे। तब घर पर फूफा और बच्ची थी। आरोपी ने चाॅकलेट दिलाने के लालच से उसे जंगल में ले गया और फिर रेप कर गला दबाकर हत्या कर दी। फिर वह घर आ गया। शाम को घर में बच्ची के नहीं मिलने पर परिजन ने थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने गंभीर मामला होने से तत्काल जाच पड़ताल शुरु की। पड़ोसियों ने मौखिक बताया कि फूफा के साथ बच्ची को जाते हुए देखा था। पुलिस ने फूफा से पूछताछ की। पहले उसने गुमराह करने की कोशिश की। सख्ती से पूछताछ में बताया कि चॉकलेट दिलाने के लालच से उसे जंगल में ले गया। रेप कर उसका गला दबा दिया। फिर चेहरे पर एक कपड़ा ढांककर आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!