छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा लोगों के जख्मों में मरहम साबित होगी अनुलोम शुक्ला

ब्यूरो रिपोर्ट छ. ग. रायगढ़ से महेंद्र अग्रवाल R9 भारत

छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा लोगों के जख्मों में मरहम साबित होगी अनुलोम शुक्ला

रायगढ :जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने मीडिया को बताया कि
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश वासियों के लिये उम्मीदों की नई किरण है उन्होंने कहा राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत होगा छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की न्याय यात्रा 7 जिलों से 536 किमी होकर गुजरेगी 67 दिनों में यात्रा 110 जिला, 100 लोकसभा, 337 विधानसभा क्षेत्रों में होकर अपनी निर्धारित मंजिल तक पहुचेगी।
8 फरवरी को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने जा रही
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी कर ली गई है। छत्तीसगढ़ के लोग तथा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साहित है। इस यात्रा को लेकर सब प्रसन्न है कि राहुल गांधी जी के भारत जोडो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में 8 फरवरी को रायगढ़ जिले में प्रवेश करने के बाद यात्रा छत्तीसगढ़ में 9 एवं 10 फरवरी को दो दिन विश्राम करेगी। दो दिन बाद 11 फरवरी को यात्रा रायगढ़, सक्ती, कोरबा होते हुये अंबिकापुर के रास्ते उत्तरप्रदेश प्रवेश करेगी। हमारे प्रदेश में यात्रा का गुजरना हम सबके लिये गौरव का विषय है। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में रहेंगे।
14 जनवरी 2024 को मणीपुर से मुंबई तक शुरू हुई यह न्याय यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से गुजरते हुये 6700 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करेगी। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में यात्रा करेंगे। भुखमरी, महंगाई, बेरोजगारी किसानों की बदहाली, सांप्रदायिक विद्वेष के दौर में राहुल गांधी की न्याय पदयात्रा लोगों के जख्मों में मरहम साबित होगी।
अनिल शुक्ला ने आगे बताया कि
देश की एकता, अखण्डता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। जनाधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए काग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो न्याय पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा। राष्ट्रपिता नहात्मा गांधी सहित काग्रेस पार्टी के कई नेताओ ने देश में सत्याग्रह के द्वारा जनता के महत्वपूर्ण मसलों को हल किया है। यह सत्याग्रह उस विचारधारा को उखाड़ फैलेगा जो मृत्यु के समय भी राम का नाम लेने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को आदर्श नानता है। आज बर्बादी और वैमनस्यता की ओर बढ़ते देश को भारत जोड़ो जैसे पदयात्रा की जरूरत है।

राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा की शुरूआत से ही भाजपा डर गयी है। मणीपुर सरकार ने इम्फाल में यात्रा की शुरूआत के लिये पहले तो अनुमति देने से मना किया, जब अनुमति दी भी गयी तो उसमें शर्ते भी लगा दी गयी थी। असम की भाजपा सरकार ने यात्रा में बाधा करने के लिये स्तरहीन हथकंडे अपनाया था। भाजपा की मोदी सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है। वह नहीं चाहती है कि देश की जनता की गहंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं के खिलाफ लोग एकजुट हो इसीलिये राहुल गांधी की यात्रा में बाधा पैदा करने के लिये नाना प्रकार के षड्यंत्रों को रचा जा रहा है। मोदी सरकार कुछ भी कर ले लेकिन भारत के लोगो की आवाज न्याय का हक मिलने तक न दबेगी, न रुकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!