अधिवक्ता संघ ने भी उठाई बयाना को जिला बनाने की मांग………

अधिवक्ता संघ ने भी उठाई बयाना को जिला बनाने की मांग

 

बयाना। बयाना को जिला बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चोबसिंह सूपा के नेतृत्व में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने बताया कि बयाना को जिला बनाने की मांग पिछले 10 वर्ष से अधिक समय से चली आ रही है। मगर शासन और प्रशासन के लोगों का इस ओर ध्यान नहीं होने से जिला नहीं बन पा रहा है। वक्ताओं ने बताया कि बयाना का क्षेत्रफल लगभग 50 किलोमीटर के एरिया में फैला हुआ है।

क्षेत्र में पर्यटन की भी काफी संभावना है। इसके बाद भी इस क्षेत्र की अनदेखी के चलते यहां रोजगार के संसाधनों का भी अभाव है। वकीलों का कहना है कि क्षेत्र की पुरातत्व संपदा के लिए एवं महाभारत कालीन स्मारकों को संरक्षण के लिए इस क्षेत्र को जिले के साथ पर्यटक स्थल भी घोषित किया जाए तो यहां रोजगार की बड़ी समस्या से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर बृज मोहन गुप्ता, बुद्धिराम, मोहन शर्मा, महेंद्र भूषण शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, महेंद्र गोयल, राकेश सेन, कृष्णा शर्मा, अनीता, संजय शर्मा, भारत भूषण बंसल,फूल चंद शर्मा, गया लाल शर्मा, नीरज चौबे, अजीत सिंह गुर्जर, प्रकाश गुर्जर, नारायण सिंह, बृजेश जाटव, भूपेंद्र शर्मा, भाग सिंह सूपा, हेमराज सूपा, अरुण मुद्गल, भारत भूषण शर्मा, राजेश गुर्जर, जुगल सिंह गुर्जर, वेद प्रकाश शर्मा, मनोज पटेल, नंद किशोर भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!