पशु आहार के नाम पर बेच रहे मिट्टी और बुरादा,कनौडिया कंपलेक्स ढेकहा के सामने रमेश द्विवेदी नामक व्यक्ति के द्वारा एक बेनाम दुकान संचालित की जा रही है जिसका नाम तक नहीं है। जहाँ पशु आहार बेचकर ग्राहकों के साथ खुलेआम धोखाधड़ी की जा रही है।
बता दें की पशु आहार के बोरे में ना तो कंपनी का नाम उल्लेखित है और ना ही एमआरपी डाली हुई है यहां तक की दुकानदार द्वारा ग्राहक को पक्का बिल भी नहीं दिया जाता है। उल्लेखनीय है की इनके पास तो ना ही कोई पशु आहार संचालित करने का कोई लाइसेंस है और ना ही दुकान का कोई जीएसटी नंबर और ना दुकान पर किसी प्रकार का कोई नाम लिखा हुआ है फिर भी धड़ल्ले से पशु आहार की दुकान संचालित कर रहे हैं। जब इस संबंध में दुकान संचालक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम किसी ग्राहक को पक्का बिल नहीं देते और हमारे पास ना ही कोई जीएसटी नंबर है।
देखना दिलचस्प होगा की संबंधित मामले में जिम्मेदार निद्रा से कब तक जगते हैं?