केंद्रीय पंचायत मंत्री गिरिराज सिंह का सौसर में किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत

सौसर छिन्दवाड़ा
शिवम जानभोर
MN,,7999509427
R 9 Bharat

केंद्रीय पंचायत मंत्री गिरिराज सिंह का सौसर में किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत

गुरुवार को केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री गिरिराज सिंह छिंदवाड़ा जाते समय सौसर में भी रुके । उन्होंने चमत्कारी हनुमान मंदिर जाम सांवली में मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर फुलमाला पहनाते हुए गर्मजोशी के साथ में स्वागत सत्कार किया । चमत्कारी हनुमान मंदिर जाम सांवली कमेटी के पदाधिकारी धीरज चौधरी एवं कमेटी के सदस्य के द्वारा केंद्रीय मंत्री का शाला श्रीफल ओर चमत्कारी हनुमान मंदिर जामसावली के भगवान की प्रतिमा भेंट करते स्वागत सत्कार किया गया।इस दौरान मंदिर कमेटी के चौधरी के द्वारा केंद्रीय मंत्री सिंह का चमत्कारी हनुमान मंदिर में किए जा रहे निर्माण कार्यों की जानकारी दी और सहयोग प्रदान करने की भी बात की। इस दौरान जिला भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष बंटी साहु, पूर्व मंत्री नाना भाऊ मोहोड, आदि मोजूद थे।सौसर आगमन पर केंद्रीय मंत्री श्री सिंह के द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए भारत माता की जय का घोष किया। इस दौरान भाजपा नेता एम एम पुरी ,एंड हरीश बत्रा, संतोष जैन, प्रदीप ठाकरे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल भाऊ मोहोड, नगर भाजपा अध्यक्ष दर्शन झाडे़ , सतीश बोडखे , दिनेश खड़तकर ,विनोद जूनघरे, पार्षद रविशंकर धुर्वे, विकास शर्मा, भारती चन्दनकर आदि उपस्थित रहे।

सौसर से शिवम जानभोर की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!