चोरी कि घटना को अंजाम देने जा रहे सात शटर कटवा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शिवमंगल साह,
मोतिहारी/घोड़ासहन,
R9 भारत
से खास रिपोर्ट


 

———————————
स्कॉर्पियो से चोरी करने जा रहे शटर कटवा गैंग के 7 चोरो को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।साथ ही चोरी की घटना में प्रत्युक्त औजारों को भी बरामद कर लिया। गिरफ्तारी बुधवार की देर रात थाना क्षेत्र के बलान चौक से हुई है। घोरासहन थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने गिरफ्तार चोरो की पहचान स्थानीय हसन नगर निवासी मो. साबिर, मो. इरशाद आलम, गुलशन कुमार, मो. वसीर देवान, मिडिल स्कूल मोहल्ला निवासी रंजन कुमार, सुभाष नगर निवासी स्कार्पियों चालक दिनेश साह व सीतामढ़ी जिला के बैरगनिया थाना क्षेत्र के अशोगी निवासी दीनानाथ प्रसाद के रूप में की है।उन्होंने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार चोरो ने मोतिहारी में किसी बड़े ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात बताई है। जिनके बिरुद्ध अधिनियम की धारा के तहत करवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!