बड़ी कार्रवाई
झल्लार पुलिस ने अवैध रेत से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा
ताप्ती नदी का पानी कम होते ही रेत माफिया हुए सक्रिय झल्लार पुलिस ने की कारवाई
संवाददाता इदरीश विरानी
भीमपुर ब्लॉक

झल्लार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रातामाटी रेत खदान से इन दिनों रेत के अवैध उत्खनन का कारोबार लंबे समय से चल रहा है। क्षेत्र के स्थानीय माफिया धड़ल्ले से दिन-रात रातामाटी जामु फॉरेस्ट एरिया में रेत का अवैध परिवहन करने में लगे हुए है, प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना झल्लार पुलिस के द्वारा रात्रि गश्त के दौरान झल्लार पुलिस ने शनिवार बीती रात में
थाना क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम चांदू के पास ताप्ती नदी से रेत भरकर लाया जा रहा था भैंसदेही ले जा रहे थे इसी बीच दोनों टैक्टर चांदु के पास पकड़े गए हैं रातामाटी जामु क्षेत्र से दो रेत से भरे ट्रैक्टर आ रहे थे जिन्हे पकड़ कर झल्लार पुलिस ने थाना में लाया गया बताया गया की अवैध उत्खनन का कारोबार ताप्ती नदी में पानी कम होते ही रेत माफिया सक्रिय हो गए हैं मुखबिर की सूचना पर झल्लार पुलिस ने की कार्रवाई स्थानीय माफिया धड़ल्ले से दिन-रात कस्बा में रेत का अवैध रूप से परिवहन कर रहे थे जिसकी जानकारी झल्लार थाना पुलिस को लगी सूचना के अनुसार पुलिस ने शनिवार रात में अवैध रेत का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए है। पुलिस ने जब्त किए ट्रैक्टर चालक सहित उसके मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है झल्लारा थाना प्रभारी दीपक पाराशर द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार धारा 379 भादवि एवं 3, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 एवं 20 मध्य प्रदेश रेत खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 की कार्रवाई की गई है
गौरतलब है कि नदियों में अवैध रूप से चल रहे रेत उत्खनन कार्य से जहां शासन को लाखों रुपये के रॉयल्टी का नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। इसके साथ ही नदियों के अस्तित्व पर संकट भी गहराता जा रहा है। कई जगह नदियों में रेत की खदान इतने ज्यादा बढ़ गए है कि वहां जनजीवन पर भी इसका असर दिखने लगा है वही बताया गया कि कुछ दिन पहले फॉरेस्ट विभाग ने दो ट्रैक्टर दक्षिण वन मंडल ओर पश्चिम वन मंडल में पकड़ा गया था बताया गया कि वन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने नजर आ रही है फॉरेस्ट के अंदर से रेत माफिया रेत खनन कर रहे हैं वन विभाग के चंद रिश्वतखोर अधिकारी की मिलीभगत से वन विभाग में अवैध रेत उत्खनन चल रहा है जिसके चलते माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं वहीं झल्लार थाना पुलिस ने दो ट्रैक्टर ट्रॉली चालक सहित अवैध रेत मामले मे पूछताछ की गई तो चालक कोई वैध कागज पेश नहीं कर सका