दलित छात्र की मौत को लेकर दलित समाज ने बयाना में रैली निकाल कर किया प्रदर्शन ,50 लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग।

दलित छात्र की मौत को लेकर दलित समाज ने बयाना में रैली निकाल कर किया प्रदर्शन ,50 लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग।

जालोर जिले के सुराणा गांव में स्कूली छात्र की मौत से गुस्साए दलित समाज के लोगों ने आज बयाना में विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। बयाना की जाटव बस्ती से शुरू हुई यह रैली कस्बे के बाजारों से होते हुए एस डी एम कार्यालय पहुंची। रैली में शामिल लोग आरोपी शिक्षक को फांसी की सजा देने,व निजी स्कूल की सम्पति को जब्त करने , मृतक बालक के परिजनों को पचास लाख रुपए की आर्थिक सहायता व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग करते नारेबाजी करते चल रहे थे। जिन्होंने मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा । प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए, लेकिन आज भी हमें छुआछूत का सामना करना पड़ रहा है।
इंद्र कुमार के साथ की गई मारपीट सामंतवादी मानसिकता की प्रतीक है।
इस दौरान जाटव समाज के अध्यक्ष किसनचंद बाबू, पूर्व अध्यक्ष दान सिंह जाटव, पूर्व जिला परिषद सदस्य राकेश जाटव,राजकुमार जाटव, पूर्व पालिका अध्यक्ष कमल किशोर जाटव, बनेसिंह बिडयारी ,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!