ध्वनि प्रदूषण करते एवं जुआ खेलते 4 जनों को किया गिरफ्तार

रुदावल ( भरतपुर) 7

ध्वनि प्रदूषण करते एवं जुआ खेलते 4 जनों को किया गिरफ्तार

रुदावल थाना पुलिस ने तेज आवाज में साउण्ड बजाकर ध्वनि प्रदूषण करते हुए दो जनों को गिरफ्तार कर डैग मशीन, स्पीकर व चिप को जब्त किया है। साथ ही जुआ खेलते दो जनों को गिरफ्तार किया है। रुदावल थाना पुलिस ने बताया कि एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में एएसपी हरिराम कुमावत व सीओ नीरज भारद्वाज के सुपरविजन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान ट्रेक्टर-ट्राली में डैग मशीन व स्पीकर लगाकर तेज आवाज में साउण्ड बजाकर ध्वनि प्रदूषण कर रहे गांव जरीला निवासी आकाश कुमार पुत्र पुरुषोत्तम जाटव व कस्बा रुदावल निवासी घमंडी पुत्र धर्मराज कुशवाह को गिरफ्तार कर दो डैग मशीन, दो स्पीकर व दो चिप को जब्त किया है। इसी प्रकार रुदावल थाना पुलिस ने रुदावल कस्बे में जुआ खेलते गांव निभेरा निवासी भीम सिंह पुत्र कुंदन धीमर व सोनू कुमार पुत्र बलवीर धीमर को गिरफ्तार कर कब्जे से 1030 रुपए बरामद किए हैं।

रुदावल से संवाददाता रामेश्वर वशिष्ठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!