// समाचार //
सिकल सेल एनिमिया शिविर का अवलोकन किया

आगर-मालवा, 18 अगस्त/राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने आगर-मालवा जिले के ग्राम लसुल्डिया गोपाल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित सिकल सेल एनिमिया शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि सिकल सेल एनिमिया की गंभीरता को समझे, इससे पिड़ित व्यक्ति की समय पर जांच एवं उपचार करें। अधिक से अधिक लोगों की सिकल सेल एनिमिया जांच कर उनका उपचार करें। इस रोग के प्रति जन-जागरूकता लाई जाएं, ताकि प्रारंभिक लक्षण होने पर इसकी समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित हो सकें।
कार्यक्रम में कलेक्टर अवधेश शर्मा, डीएफओ मयंक चंदीवाल, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर, सीईओ जिला पंचायत डीएस रणदा, सीएमएचओ डॉ. एसएस मालवीय उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कुल 159 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें 99 मरीजों की सिकल सेल एनिमिया की जांच की गई। इसके साथ ही बुखार, हड्डी रोग व अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया तथा निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई। शिविर में कोविड-19 वैक्सीन का प्रि-कॉशन डोज भी लगाया गया।
संलग्न :- फोटो क्रमांक- 08, 09
क्रमांक-140