आपसी प्रेम सौहार्द के बीच मनाया गया त्याग ब बलिदान का मोहर्रम पर्व…..

*बसई नवाब
आपसी प्रेम सौहार्द के बीच मनाया गया त्याग ब बलिदान का मोहर्रम पर्व*


दिनांक 9-8- 2022 मंगलवार को कस्बे के विभिन्न मार्गों में होते हुए मोहर्रम के पर्व पर ताजियों का जुलूस निकाला गया।कस्वे स्थित कई जगहों परलोगो ने अपना अपना प्रदर्शन किया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मातमी धुनों पर ढोल बजाया। आपको बता दें लोगों की ताजिया को देखने और ढोल बजाने वालों की भारी भीड़ देखने को मिली।इस्लाम को मानने वाले इसे वर्ष का सबसे पवित्र माह मानते हैं। मुहर्रम के दसवें दिन ताजिये के जुलुस निकाले जाते हैं, यह शोक पर्व हैं। मुहर्रम का खासकर शिया समुदाय के मुसलमानों में बड़ा महत्व हैं।सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस जाब्ता तैनात रहा।
थानाधिकारी कोलारी नरेश पोसवाल एवं बसई नवाब चौकी इंचार्ज राजवीर मीणा ने के विभिन्न इलाकों में खुद मोनिटरिंग की। विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा तारों को ऊंचा करने में पूरा सहयोग रहा। इस दौरान भारी पुलिस जाप्ता के साथ मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट वीरेंद्र सविता
बसई नवाब धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!