R9 भारत नेशनल न्यूज़ चैनल
लोकेशन मैहर सतना
अनूप तिवारी
हेडिंग
त्रिकूट पर्वत में विराजमान मां शारदा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
मध्य प्रदेश के पूर्वी भाग में स्थित सतना जिले के मैहर में माता शारदा का प्रसिद्ध मंदिर है, जो इन्हीं शक्तिपीठों में से एक है। मैहर एक प्रस्तावित जिला है। फिलहाल यह सतना का हिस्सा है। मैहर का माता शारदा का मंदिर विंध्य पर्वत श्रेणी के त्रिकूट पर्वत की चोटी पर स्थित है। यहाँ माता सती के गले का हार गिरा था इस कारण इस स्थान का नाम मैहर पड़ा।
शरद नवरात्रि के चौथे दिन मां शारदा के दर्शन करने श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा पूरा त्रिकूट पर्वत माता के जयकारों से गूंजता रहा लाखों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना की पूरे मंदिर परिसर में चाक चौबंद सुरक्षा के इंतजाम किए गए पूरे मंदिर परिसर को 6 सेक्टर बनाए गए जिसमें पुलिस के लगभग 1300जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए मान्यता है कि शरद नवरात्रि में जो भी मनोकामनाएं मांगी जाती हैं वह माता पूरी करती है
रिपोर्टर अनूप तिवारी
R9 भारत नेशनल न्यूज़ चैनल