नामजदों पर हथियार दिखाकर खेत में खड़ी हरी फसल को जोतने का आरोप,मामला दर्ज

रुदावल ( भरतपुर) 7 जनवरी 2025

नामजदों पर हथियार दिखाकर खेत में खड़ी हरी फसल को जोतने का आरोप,मामला दर्ज

 

 

रुदावल थाना पुलिस में एक जने से गांव के ही नामजदों के खिलाफ हथियार दिखाकर उसके खेत में खड़ी हरी फसल को जोत देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।थाना एचएम ताराचंद ने बताया कि गांव ऐलऊ निवासी ललित पुत्र रघुनाथ सिंह गुर्जर ने मामला दर्ज कराया है कि उसकी 4 बीघा 10 विस्वा जमीन गांव बसई में स्थित है।जिस पर उसने अपने 1/2 हिस्से में फसल बो रखी है।बुधवार को गांव के ही कैलाश, लक्ष्मण, जगदीश,रामनिवास उर्फ रामू रामकेश पुत्र महाराज सिंह गुर्जर अबैध कट्टा, बंदूक लेकर उसके खेत पर पहुंच गए और रामनिवास स्वराज ट्रैक्टर,हल लेकर खेत पर पहुंच गया और खेत में खड़ी हरि फसल को नष्ट कर दिया। जब उसे पता चला तो वह अपने खेत पर पहुंचा तो वह सभी लोग अवैध कट्टा, बंदूक लिए खेत पर खड़े थे और रामनिवास उसके खेत को जोत रहा था।उसने जब रामनिवास से खेत में खड़ी हरि फसल को जोतने की मना किया तो वह सभी लोग लाठी डंडा लेकर मारपीट करने को तैयार हो गए। रामनिवास ने जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर उसके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। तभी खेत पर अवैध हथियार कट्टे, बंदूक लिए गांव बिछिया मौरोली थाना कोतवाली धौलपुर निवासी राकेश, पप्पू,पवन,बंटी पुत्र सुरेंद्र गुर्जर आ गए और उसको हथियार दिखाकर खेत से भाग जाने एवं जान से मार देने की धमकी देने लगे।

रुदावल से संवाददाता रामेश्वर वशिष्ठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!