पंकज राठौर,बारां
बारां-सीएमएचओ डॉ संजीव सक्सेना ने किया सीएचसी छबड़ा का आकस्मिक निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बारां-सीएमएचओ डॉ संजीव सक्सेना ने किया सीएचसी छबड़ा का आकस्मिक निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश, इस दौरान आईसीयू, लेबर रूम, वार्ड सहित अस्पताल परिसर का किया अवलोकन, अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को समुचित चिकित्सा मुहैया कराने के दिये निर्देश, सीएचसी पिछले बजट में उपजिला अस्पताल हो चूका है घोषित, जल्द ही नए भवन का होगा निर्माण!!
बारां सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छबड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान आईसीयू, लेबर रूम, वार्ड सहित अस्पताल परिसर का अवलोकन किया। उन्हाेंने अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को समुचित चिकित्सा मुहैया कराने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ. सक्सेना ने कहा कि सीएचसी पिछले बजट में उप जिला अस्पताल घोषित हो चुका है। जल्द ही नए भवन का निर्माण भी होगा। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिओम गोयल ने बताया कि अस्पताल में आईसीयू सहित गर्भवती महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। सीएमएचओ ने ओपीडी, दवा काउंटर, जांच केंद्र, दवा भंडारण कक्ष और विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान भर्ती मरीजों व तीमारदारों से बातचीत की। सीएमएचओ डॉ. सक्सेना ने कहा कि अस्पताल में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना का लाभ दिया जाए। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से मरीजों को लाभांवित किया। दूरस्थ सीएचसी होने से मरीजों को हरसंभव उपचार दिया जाए। नियमित मॉनिटरिंग, फोलोअप को लेकर भी काम करें। इस दौरान बीसीएमओ डॉ. महेश भूटानी से चर्चा की। छबड़ा क्षेत्र में स्थित पीएचसी, सबसेंटर की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। गर्भवती, शिशुओं का टीकाकरण शत-प्रतिशत हो। मां योजना से गर्भवतियों को लाभांवित किया जाए। गर्भवतियों का नियमित फोलोअप कर सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराएं। अस्पतालों में पदस्थ स्टाफ मुख्यालय पर रहकर सेवाएं दें।