कुमार चंदन, प्रतापपुर/चतरा।

प्रखंड के हन्टरगंज प्रखंड के हिरींग गांव में रविवार को सूर्या होम्योपैथिक क्लिनिक का शुभारंभ किया गया ।इस सूर्या होम्योपैथिक क्लिनिक का विधिवत उद्घाटन चिकित्सक संदीप कुमार ,चिकित्सक अजय कुमार, मुखिया संतन सिंह एवं टंडवा पंचायत के वार्ड सदस्य राजदेव दास के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।इसके पूर्व सूर्या होम्योपैथिक क्लिनिक का विधिवत पूजन मंत्रोच्चारण के साथ नारियल फोड कर किया गया ।इस क्लिनिक का संचालक डॉ संदीप कुमार एवं डॉ अजय कुमार है।हिरींग गांव मे सूर्या होम्योपैथिक क्लिनिक खुलने से ग्रामीणो मे खुशी की लहर है।ग्रामीणो ने बताया कि यहां के लोग विभिन्न तरह के बिमारियो के ईलाज के लिए गया,पटना व रांची जाने को मजबूर होते थे।क्लिनिक खुलने से आसानी पूर्व ग्रामीणो का ईलाज संभव हो पायेगा।वही संचालक ने कहा कि इस क्लिनिक मे पुराने से पुराने बिमारियो का सहज ईलाज किया जाएगा ।रविवार को गांव के दर्जनो लोगो का निशुल्क ईलाज के साथ दवा का वितरण किया गया।उद्घाटन के मौके पर सूर्या होम्योपैथिक क्लिनिक के संचालक, कर्मी,बलूरी मुखिया संतन सिंह,टंडवा वार्ड सदस्य राजदेव दास,ग्रामीण व अन्य लोग शामिल थे।