संवाददाता इदरीश विरानी
दामजीपुरा
एसडीआरएफ की टीम व झल्लार पुलिस कर रही तलाश
युवक ने आव देखा न ताव और ताप्ती नदी में छलांग लगा दी लोग देखते ही रह गए और युवक पानी के तेज बहाव में बह गया किसी को समझ नहीं आया कौन है

झल्लार थाना क्षेत्र में ताप्ती नदी के पुराने पुल से शुक्रवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी युवक कहां का है अब तक पता नहीं चल पाया प्रत्येक दर्शकों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची लेकिन अंधेरा हो जाने की वजह से नदी में कूदने वाले युवक का पता नहीं चल पाया है माहरपानी के ग्रामीणों ने बताया कि ताप्ती नदी के पुल के नीचे भंडारा प्रसादी का कार्यक्रम कर रहे थे इसी दौरान करीब 5:00 बजे एक बड़े बाल वाला युवक आया और छोटे पुल से बहती नदी की धारा में छलांग लगा दी इसके पहले लोग कुछ समझ पाते और उसके बचाने का प्रयास करते वह पानी में तेज प्रवाह में बह गया लोगों ने ताप्ती में पानी अधिक होने के कारण उसे बचाने का भी प्रयास नहीं किया वहीं आज शनिवार SDRF की टीम और झल्लार पुलिस मौके पर पहुंचकर तलाश जारी है वही झल्लार थाना प्रभारी दीपक पाराशर ने बताया कि एक अज्ञात युवक लंबे बाल वाला व काले कलर का चड्डा पहना हुआ है और नीली गहरी टी-शर्ट जो काले कलर से मिलती-जुलती बताई जा रही है बस इतनी जानकारी अभी तक हाथ में लगी वही झल्लार पुलिस ताप्ती नदी में एसडीआरएफ की टीम व झल्लार पुलिस मौके पर पहुंचकर तलाश कर रहे हैं