चंबल नदी में उफान से 20 गांवों में आई बाढ़:खतरे के निशान से 8 मीटर ऊपर बह रहा पानी, 80 गांवों में अलर्ट……

चंबल नदी में उफान से 20 गांवों में आई बाढ़:खतरे के निशान से 8 मीटर ऊपर बह रहा पानी, 80 गांवों में अलर्ट

 

 

धौलपुर39 मिनट पहले
चंबल नदी में प्रति घंटे 40 सेंटीमीटर पानी आ रहा है और इसका जलस्तर बढ़कर 138 मीटर के ऊपर पहुंच गया है।
कोटा और मध्य प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के चलते सोमवार को कोटा बैराज से 4 लाख क्यूसेक पानी चंबल नदी में छोड़ा गया है। नदी में छोड़ा गया पानी मंगलवार दोपहर को धौलपुर पहुंचना शुरू हो गया। भारी मात्रा में पानी आने से चंबल नदी खतरे के निशान (130.79 मीटर) से करीब 8 मीटर ऊपर पहुंच गई है। धौलपुर में चंबल नदी का जलस्तर 138.50 मीटर पहुंच गया है और सरमथुरा, धौलपुर, राजाखेड़ा क्षेत्र में निचले इलाके में बसे 20 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। उधर बिजली विभाग ने बाढ़ प्रभावित गांवों से ट्रांसफार्मर खोलने शुरू कर दिए हैं, ताकि पानी के कारण कोई नुकसान नहीं हो ।
प्रमेन्द्र विधोलिया R9 भारत रिपोर्टर बाड़ी धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!