दिल्ली में डेप्युटी CM सिसोदिया के घर समेत 20 जगह CBI के छापे, ट्वीट कर कहा- “आपका स्वागत है, हम कट्टर ईमानदार हैं”

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई छापेमारी करने पहुंची है. इसकी जानकारी खुद डिप्टी सीएम ने ट्वीट करके दी है.
एक्साइज पॉलिसी मामले में सीबीआई की टीमें दिल्ली-एनसीआर की 20 जगहों पर छापेमारी की है. सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) के पहुंचने पर
सिसोदिया ने लिखा, ‘सीबीआई आई है. उनका स्वागत है. हम कट्टर ईमानदार हैं, हम लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं. बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है. इसलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया.’
प्रांशु कुमार मिश्रा
R9 bharat