दो मोटरसाइकिलों की जबरदस्त भिड़न्त में एक की मौत, अन्य चार घायल
आज बुधवार सुबह बसेड़ी जगनेर रोड़ पर खिड़ौरा पंप के पास दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई, वहीं अन्य चार घायल है जिनका उपचार चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयंकर था कि दोनों बाईक सवार 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए।लोगों ने घटना की सूचना 108 एवं बसेड़ी पुलिस को दी,सूचना पर बसेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची,घटनास्थल पर पूर्व प्रधान लाखन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई,वहीं गंभीर घायल को लाखनसिंह खिड़ौरा द्वारा अपनी गाड़ी से सीएचसी बसेड़ी पहुंचाया एवं अन्य घायलों को 108 की मदद से सीएचसी बसेड़ी ले जाया गया। जहां से देवेंद्र पुत्र रामफूल उम्र 26 वर्ष जाति जाटव निवासी गजनुआ घड़ी बजाना एवं उसके बड़े भाई अजय सिंह उम्र 28 बर्ष की हालत गंभीर होने पर धौलपुर रेफर कर दिया।जहां देवेंद्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के चचेरे भाई लवकुश ने बताया कि देवेंद्र दिल्ली काम करने के लिए जा रहा था उसका बड़ा भाई अजय सिंह मोटरसाइकिल से जगनेर छोड़ने के लिए जा रहे थे तभी खिड़ौरा के पास सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल से भिड़न्त हो गई।
बसेड़ी से संवादाता माधो सिंह परमार