पटना जिले में अवैध बालू खनन के वर्चस्व को लेकर सैकड़ों राउंड गोलीबारी में चार की मौत बालू माफिया और अपराधियों को नियंत्रण करने में बिहटा व मनेर पुलिस विफल…..

पटना जिले में अवैध बालू खनन के वर्चस्व को लेकर सैकड़ों राउंड गोलीबारी में चार की मौत बालू माफिया और अपराधियों को नियंत्रण करने में बिहटा व मनेर पुलिस विफल

>> सरकार ने बालू खनन पर लगा रखी है रोक तो कैसे निकल रहा सोन नदी से बालू
पटना ( अ सं ) । सरकार ने बालू खनन पर रोक लगा रखी है लेकिन बदस्तूर सोन नदी से बालू का अवैध खनन जारी हैं । इसको लेकर बालू माफिया और अपराधियों का गिरोह आमने-सामने हैं । पटना जिले के सोन तटवर्तीय इलाके अमनाबाद और कटेसर में अवैध बालू खनन के वर्चस्व को लेकर सैकड़ों राउंड गोलीबारी की सूचना हैं । इसमें चार लोगों की मौत हुई है ।
बालू माफिया और अपराधियों को नियंत्रण करने में बिहटा एवं मनेर पुलिस विफल साबित हो रही हैं । अवैध खनन को लेकर लगातार गोलीबारी हो रही हैं । इसमें जख्मी होना तो आम बात है दर्जनों की जान तक जा चुकी हैं ।
गुरुवार को बिहटा-मनेर सीमा के सोन तटवर्तीय क्षेत्र अमनाबाद एवं कटेसर में अवैध बालू खनन के वर्चस्व को लेकर निपेन्द्र मुखिया ,शत्रुध्न राय, व मनोहर राय मुकेश सिंह के बीच सैकड़ों राउंड फायरिंग होने लगी । इसमें चार लोगों की मौत हो गयी है । गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में दहशत का आलम हैं । पुलिस की निगरानी और चौकसी कमजोर पड़ी तो किसी भी समय बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता हैं । राकेश कुमार की रिपोर्ट बिहटा पटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!