
पलामू जिला के नव पदस्थापित उपायुक्त महोदय श्री आंजनेयुलू दोड्डे जी से उनके कार्यालय में मुलाकात कर पुष्प गुच्छ देकर पांकी विधानसभा की ओर से हार्दिक हार्दिक अभिननन्दन और स्वागत करते हुए पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश के प्रदेश कोऑर्डिनेटर प्रो0 बिंग रूद्र शुक्ला जी ।।
साथ ही पांकी विधानसभा क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण मूलभुत समस्याओं से अवगत कराया ।
युवा नेता रुद्र शुक्ला ने कहा कि पलामू जिला में नए उपायुक्त महोदय के रूप में दोड्डे साहब के आने से मुझे पूर्ण बिस्वास है कि आम जनता अपनी बातों को आसानी से सरलता पूर्वक उनके सामने रख सकती है और जनता के कई कार्य तत्काल निष्पादित होगा जिससे आम जनता लाभवान्वित होगी।।
पलामू की आम जनता के तरफ से उपायुक्त महोदय को हार्दिक स्वागत है ।*
मौके पर पांकी प्रखण्ड के वरिष्ठ समाज सेवी श्री अशोक सिंह जी वरिष्ठ समाजसेवी श्री मारुक अंसारी जी श्री उदेश्वर पासवान जी ज्ञानी सिंह जी उपस्थित हो सभी ने उपायुक्त महोदय का स्वागत किया ।।