बिजली बिल बकायादारों के खिलाफ विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई
सहायक अभियंता भगवानसहाय मीणा के निर्देशन में हुई कार्रवाई

बसेड़ी उपखंड में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड डिस्कॉम बसेड़ी के सहायक अभियंता भगवान सहाय मीणा के निर्देशन में कनिष्ठ अभियंता राहुल उपाध्याय एवं उनकी टीम द्वारा चलाएं जा रहे राजस्व वसूली अभियान के तहत बसेड़ी क्षेत्र के गांव खनपुरा एवं विजय का पुरा में विद्युत विभाग का 31 लाख 20 हजार रूपए का बिल बकाया होने पर टीम द्वारा 6 ट्रांसफार्मर उतारे गए जिनमें विजय का पुरा से 5kvh के 3 ट्रांसफार्मर एवं 16 kvh का एक ट्रांसफार्मर एवं गांव खनपुरा से 10 kvh के दो ट्रांसफार्मर उतारे गए,जिन्हें विभाग की भंडार शाखा में जमा कराया गया है।
कार्यवाही के दौरान विद्युत विभाग की टीम में दिनेश मीणा, जितेंद्र कुमार, पंकज सिंह, गजेंद्र सिंह, पीतम सिंह,सोनू वीरेंद्र बंटी, रविंद्र, लोकेश, देवी सिंह, अवधेश, श्रीकांत एवं हैड कांस्टेबल हरिभान सिंह मय पुलिस जाप्ता मौजूद रहे।
बसेड़ी से संवादाता माधो सिंह परमार