संवाददाता इदरीश विरानी
स्व सहायता समूह के द्वारा तिरंगा रैली भी निकाली गई

भीमपुर विकासखंड क्षेत्र में विश्व आदिवासी दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया ब्लॉक के गुल्लरढाना रातामाटी ऊत्ती रंभा चांदु आमढाना गोरखीढाना सहित ग्रामीण इलाकों में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए आपको बता दें कि बैतूल जिले का भीमपुर ब्लॉक आदिवासी बाहुल्य ब्लॉक है जहां आदिवासी समुदाय अधिक संख्या में निवास करते हैं वही सामाजिक परंपरा और अपनी रीति-रिवाजों को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए आदिवासी समाज द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जगह-जगह रैली निकाली गई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सामाजिक संवाद का आयोजन भी किया गया वही ग्राम की छोटे छोटे बालक बालिका बताएं बुजुर्ग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सभी ग्रामीणों के साथ मिलकर नृत्य भी किया गया