बाल दिवस के अवसर पर नन्हे मुन्हे बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा नृत्य प्रस्तुत कर रंग जमाया। विद्यालय प्रबंधक चंद्र प्रकाश सिंह ने बच्चो को बधाई संदेश देते हुए यह बताया की पंडित नेहरू को बच्चों के साथ बहुत ज्यादा लगाव था और बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू बुलाते थे। बच्चों के प्रति नेहरू का प्रेम जगजाहिर है इस कारण जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बच्चों के नाम समर्पित कर दिया गया है और हर साल नेहरू जयंती को भारत बाल दिवस के तौर पर मनाता है पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर को हुआ था ऐसे में प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को भारत का बाल दिवस मनाया जाता है बाल दिवस को लेकर बच्चे बहुत उत्साहित होते हैं पहले ही बाल दिवस पर कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं होता लेकिन बाल दिवस को बच्चों के लिए बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। जो लोग बड़े हो गए हैं वह अपने बचपन के दिनों को अक्सर याद करते हैं उन्हें पता है कि बचपन कितना प्यारा बेफिक्र और खूबसूरत हुआ करता था। इस दौरान विद्यालय में बच्चों को कई तरह के गिफ्ट भी बांटे गए तथा मिठाई भी खिलाई गई। विद्यालय प्रबंधक चंद्रप्रकाश सिंह ने बच्चों के लिए शुभकामना संदेश देते हुए यह बताया कि बच्चे हमारे राष्ट्र का भविष्य हैं उनके बेहतरीन शिक्षा और खुशहाल जीवन के लिए हमें साथ आने की जरूरत है
इस कार्यक्रम को विद्यालय प्रबंधक चंद्र प्रकाश सिंह , शिक्षिकाएं पूजा सिंह अंजलि, मीनू तथा रजनी अग्रहरी ने संचालित किया इस दौरान अभिभावक ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाया।