बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल कि रिपोर्ट
गोमिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेजे गए
बोकारो जिला के गोमिया थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक अग्रजमानिक अभियुक्त और एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को आज 27 अक्टूबर 2026 मंगलवार को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया।टीम ने बारी-बारी से छापेमारी करते हुए गोमिया थाना कांड संख्या- 133/19 के अग्रजमानिक अभियुक्त बालेश्वर हेम्ब्रम, उम्र- 30 वर्ष, पिता- कार्तिक हेम्ब्रम, सा०- धवइया,थाना- पेंक नारायणपुर, जिला- बोकारो को गिरफ्तार किया। यह मामला 25.01.2019 को धारा-147/148/149/448/323/379/504/506 भा०द०वि० परिवर्तित धारा- 395 के तहत दर्ज किया गया था।दूसरे मामले में माननीय न्यायालय के Maintenance Case No- 26/2002 के वारंटी सुरेश प्रजापति, उम्र- 48 वर्ष, पिता- स्व० दुखन प्रजापति, सा०- तुलबुल, थाना- गोमिया, जिला- बोकारो को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया। गिरफ्तारी दल में थाना प्रभारी पु०अ०नि० प्रफुल्ल कुमार महतो, पु०अ०नि० अरूण कुमार और स०अ०नि० अखिलेश कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे।