पंचायत चुनाव 2026 के तृतीय चरण 3 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर सैपऊ उपखंड क्षेत्र में प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं

सैपऊ।

 

           पंचायत चुनाव 2026 के तृतीय चरण 3 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर सैपऊ उपखंड क्षेत्र में प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं

 

 

मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं को निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है विशेष रूप से अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर
उपखंड अधिकारी अनिल गोयल ने बताया कि पंचायत चुनाव के तृतीय चरण में होने वाले मतदान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं मतदान को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है अतिसंवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था
उपखंड अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में जिन मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में चिह्नित किया गया है, उन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया जाएगा जिससे चुनाव शांति पूर्ण हो सके शांतिपूर्ण मतदान कराना प्रशासन की प्राथमिकता उपखंड अधिकारी ने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव के दौरान निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।

रवि तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!