धौलपुर राजाखेड़ा में पंचायत चुनाव के बीच हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार

धौलपुर राजाखेड़ा में पंचायत चुनाव के बीच हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार

राजाखेड़ा पुलिस ने 20 केस के वांछित मेघराज को 315 बोर कट्टा और 2 कारतूस के साथ पकड़ा

 

“धौलपुर से बड़ी खबर – ग्राम पंचायत चुनाव 2026 की आचार संहिता के बीच राजाखेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में, थाना प्रभारी वीरसिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर पिपरौआ मोड़ के पास जंगल से आरोपी मेघराज पुत्र दीवान सिंह, उम्र 36 साल, निवासी झोरिया, खेड़ा डांडा, पिनाहट, आगरा को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर मय 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी मेघराज उत्तर पुलिस के 20 संगीन प्रकरणों में आरोपी है।

पुलिस टीम में वीरसिंह, राजवीर, दशरथ, गौरव और रामपाल शामिल रहे। फिलहाल पुलिस अनुसंधान कर रही है। ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!