बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट
सीआईएसएफ युनिट सीसीएल करगली मंें सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

बोकारो जिला के करगली में सीआईएसएफ युनिट सीसीएल करगली में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ यूनिट के कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह द्वारा सतर्कता प्रतिज्ञा दिलाकर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता तथा भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह ने सभी अधिकारियों एवं जवानों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ करने तथा अपने कार्यक्षेत्र में भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सतर्कता एवं नैतिक मूल्यों का पालन एक स्वस्थ, जवाबदेह और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच सतर्कता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, ईमानदारी एवं नैतिक आचरण को प्रोत्साहित करना तथा भ्रष्टाचार मुक्त कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूत करना है। सीआईएसएफ युनिट सीसीएल करगली भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा अपने कार्यों में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। सीसीएल करगली में सर्तकता जागरूकता सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी भी दी गई।