सैपऊ में सफाई व्यवस्था सुधारने, उद्यान विकसित करने और ओपन जिम लगवाने की मांग,

सैपऊ में सफाई व्यवस्था सुधारने, उद्यान विकसित करने और ओपन जिम लगवाने की मांग

 

अधिवक्ताओं ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन उपखंड अधिकारी कार्यालय परिसर के आसपास व्याप्त गंदगी एवं कचरे की समस्या के समाधान तथा अभिभाषक संघ परिसर में साफ-सफाई करवाने, उद्यान विकसित करने और ओपन जिम स्थापित करवाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने कार्यालय परिसर के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने और कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने की मांग उठाई साथ ही अभिभाषक संघ परिसर की साफ-सफाई करवाकर वहां उद्यान विकसित करने तथा ओपन जिम लगवाने की मांग की, जिससे परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधाजनक बनाया जा सके अधिवक्ताओं ने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग करते हुए परिसर में बेहतर स्वच्छता एवं सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया इस दौरान शेषकुमार शर्मा एडवोकेट, सत्येंद्र शर्मा एडवोकेट, दीपक परमार एडवोकेट, रवि तिवारी एडवोकेट, सुनील परमार एडवोकेट एवं हजरत खान एडवोकेट उपस्थित रहे

रवि तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!