75वां आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर ट्रस्ट का निर्माण कार्य संपन्न….

75वां आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर ट्रस्ट का निर्माण कार्य संपन्न

 

वीरांगना फूलन देवी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर मूलनिवासी फूलन फाइटर्स ट्रस्ट बनाने का निर्णय लिया गया था और आज आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर मूलनिवासी फूलन फाइटर्स ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन गढ़वा निबंधनालय के द्वारा संपन्न हुआ , इस ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कार्यों में उत्थान लाना जैसे :-
{1} बाल विकास एवं महिला कल्याण हेतु सभी तरह का कार्य करना ।
{2} वन संरक्षण एवं पौधारोपण करना ।
{3} समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को देश सेवा हेतु जागरूक करना एवं प्रशिक्षण देना ।
{4} स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को जागरुक करना ।
{5} आम जनता द्वारा उपयोग के लिए धर्मशाला और विश्राम गृह की स्थापना करना ।
{6} गरीबों जरूरतमंदो और बेसहारा लोगों अनाथों और विधवाओं और वृद्ध व्यक्तियों को राहत और सहायता के लिए वृद्धाश्रम , अनाथालय या अन्य प्रतिष्ठानों के लिए घरों की स्थापना एवं रखरखाव या अनुदान करना ।
{7} लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और प्रशिक्षण देना ।
{8} भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र का निर्माण करना एवम लोकतांत्रिक जागरूकता फैलाना ।
{9} बौद्ध धम्म एवम संस्कृति का प्रचार करना ।
{10} अंधविश्वास के विरुद्ध लोगों में जागरूकता फैलाना ।
{11} समय समय पर रक्तदान शिविर लगाना , निःशुल्क आंखों का ऑपरेशन कराना ।
{11} नशामुक्त समाज बनाना एवम घरेलू हिंसा के विरुद्ध लोगों को जागरुक करना ।

मूलनिवासी फूलन फाइटर्स ट्रस्ट के सदस्य द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष विजय चौधरी(पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि ) डंडा निवासी , उपाध्यक्ष संतु चौधरी करकोमा मेराल निवासी , सचिव अमोला देवी रेजो मेराल निवासी , उप सचिव चंद्रिका राम संग्रहे गढ़वा निवासी एवम कोषाध्यक्ष रामप्रसाद चौधरी बिरजा उंटा री रोड पलामू निवासी को बनाया गया है ।
ट्रस्ट में सदस्य के रूप में विनोद चौधरी भीखही डंडा निवासी , शंकर चौधरी डंडा निवासी , संगीता देवी दरुआ पलामू निवासी , रामस्वरूप राम परता हैदरनगर निवासी , सुनील चौधरी दरुआ पलामू निवासी , विनोद चौधरी बिरजा पलामू निवासी शामिल है ।

मौके पर सुरेश चौधरी , राम चरित्र चौधरी , जितेंद्र चौधरी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!