न्याय एवं अधिकारिता मंत्री प्रवीण चौधरी ने अटल आदर्श विद्यालय बरठी के प्रांगण में महिलाओं के विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के हित के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध

मंगल ठाकुर
बरठीं बिलासपुर।.

न्याय एवं अधिकारिता मंत्री प्रवीण चौधरी ने अटल आदर्श विद्यालय बरठी के प्रांगण में महिलाओं के विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के हित के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।  इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों से भी अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं समझदारी के साथ आगे बढ़ी हैं और इस कार्य में पुरुषों का सहयोग भी मिल रहा है। श्रीमती चौधरी ने कहा कि सशक्त समाज के लिए नारी का सशक्त होना नितांत आवश्यक है। महिलाओं ने घर संभालने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाकर बड़े मुकाम हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं जैसे मुख्यमंत्री ग्रहणी योजना मुख्यमंत्री कन्यादान योजना एकल नारी गुड़िया हेल्पलाइन स्वर्ण जयंती नारी संबल योजना बेटी है अनमोल प्रधानमंत्री मातृ वंदना मदर टेरेसा, अटल आशीर्वाद योजना मुस्कान, शगुन योजना एवं जननी सुरक्षा योजना से महिलाओं को लाभ मिला है इन योजनाओं से आज महिलाओं की स्थिति बदली है आज यह विशाल महिला सम्मेलन अद्भुत सम्मेलन है उन्होंने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि वृद्ध आश्रम कांग्रेस की देन है जिस कारण उन्होंने समाज को खराब करने का कार्य किया है भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिलाओं का सशक्तिकरण किया है शगुन योजना पर 51000 प्रदेश सरकार द्वारा दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार है जिसमें महिलाओं व बेटियों को काफी तरजीह दी है इसके साथ आशा वर्कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका, सिलाई अध्यापिका मिड डे मील सहित अन्य महिलाओं की दिहाड़ी में भी इजाफा किया है जिस कारण दुनिया में औरतों की पहचान बनी है इससे पहले स्थानीय विधायक जीतराम कटवाल ने सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहला अटल आदर्श विद्यालय बरठीं में खुला था और कक्षाएं भी पूरे प्रदेश में सबसे पहले बरठीं में शुरू होंगी उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस बताएं कि उन्होंने बरठी में आज दिन तक क्या विकास कार्य करवाए हैं उन्होंने कहा कि महिला शक्ति का यह विशाल सम्मेलन दर्शाता है कि क्षेत्र में करोड़ों रुपए की योजनाओं के माध्यम से चहुँमुखी विकास हो रहा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस सस्ती लोकप्रियता हासिल करने में लगी हुई है उन्होंने बताया महिलाओं के उत्थान के लिए उन्होंने पहले 260 महिला मंडलों को तीन किस्तें दी जा चुकी हैं पहली किस्त 15000 दूसरी किस्त 10000 व तीसरी किस्त भी 10000 दी है उन्होंने कहा कि अगले माह 10000 की चौथी किस्त महिलाओं के खाते में डाली जाएगी उन्होंने बताया इसके अलावा अगले माह महिलाओं की चार जोनों में खेल प्रतियोगिता करवाई जाएगी जिसमें 25000 इनाम राशि महिला मंडलों को दी जाएगी उन्होंने बताया की महिलाओं को आज 26 लाख के चेक दिए जा रहे हैं जिससे महिलाएं महिला मंडल कुर्सियां दरी सहित सार्वजनिक रूप से इस्तेमाल होने वाली चीजें खरीद सकती हैं इस मौके पर जन शिक्षण संस्थान की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को प्रमाण पत्र भी दिए गए श्रीमती चौधरी द्वारा प्रत्येक महिला मंडल को 10000 के चेक भी वितरित किए गए कार्यक्रम में महिला मोर्चा मंडल की अध्यक्षा रचना ठाकुर जिला परिषद सदस्य शैलजा शर्मा सुरेशा रीना देवी रीना गुलेरिया शीला देवी सरोज चंदेल निशा चंदेल रानी देवी अंजू रानी सीमा चंदेल रक्षा देवी आशीष सत्या देवी चंपा देवी सहित प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हरदयाल सिंह चंदेल राकेश गौतम मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह चंदेल प्यारु राम संख्यान पीडी शर्मा मनोज़ परासर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!