भाजपा का कार्यालय उद्घाटन, पर ग्रामीण नाहिला मंडल अध्यक्ष ही नदारद! पंचायत चुनाव से पहले भाजपा में फूट?

भाजपा का कार्यालय उद्घाटन, पर ग्रामीण नाहिला मंडल अध्यक्ष ही नदारद! पंचायत चुनाव से पहले भाजपा में फूट?

राजाखेड़ा में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी तेज है।

 

जिला परिषद सदस्य रामदत्त वघेल प्रत्याशी के कार्यालय उद्घाटन में भाजपा के बड़े चेहरे मौजूद रहे –
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी छगन सिंह माहौर ,
धौलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर राजावत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह तोमर
और राजाखेड़ा प्रत्याशी नीरजा शर्मा खुद मौजूद रहीं।

बड़े नेताओं की मौजूदगी में कार्यालय का शुभारंभ हुआ, कार्यकर्ताओं में गुटबाजी दिखी।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल – ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कहां थे?

इतने बड़े कार्यक्रम में जहां प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष तक मौजूद थे, वहां ग्रामीण मंडल अध्यक्ष का नदारद रहना कई सवाल खड़े कर रहा है।

क्या पंचायत चुनाव से पहले राजाखेड़ा भाजपा में अंदरूनी खींचतान चल रही है?
क्या मंडल अध्यक्ष की नाराजगी है?
या फिर प्रत्याशी चयन को लेकर गुटबाजी हावी है?

जब मंडल अध्यक्ष ही कार्यालय उद्घाटन में नहीं आएगा, तो बूथ पर कार्यकर्ता को कौन संभालेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!