लोकेशन सीतापुर
रिपोर्ट रंजीत प्रजापति
एंकर- विकासखंड कसमंडा मे रिबोर के नाम पर लाखों रुपए निकालकर पैसे का किया गया बंदरबांट
एंकर- जनपद सीतापुर के विकासखंड कसमंडा मे ग्राम पंचायतो मे रिबोर के नाम पर लाखों रूपए निकालकर ग्राम प्रधानो एवं ग्राम पंचायत सचिवो की मिलीभगत से सरकारी पैसो का गमन किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड कसमंडा के ग्राम पंचायत बसईडीह ग्राम पंचायत कल्याणपुर ग्राम पंचायत सरौरा कलां आदि ग्राम पंचायतो मे रिबोर के नाम पर ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायत सचिवों से तालमेल कर लाखों रुपए का बंदरबांट कर दिया जमीनी स्तर पर हकीकत तो इस प्रकार हैं ग्राम पंचायत बसईडीह मे कई नल रिबोर करवाने के लिए काफी समय से पड़े हैं परंतु इन हैंडपंपों का रिबोर आज तक नहीं हो सका है जबकि तपती गर्मी के मौसम में सभी को पानी की जरूरत पड़ती है परंतु शासन के आदेश को ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव ठेंगा दिखा रहे हैं सीतापुर जिला अधिकारी अगर इन सभी ग्राम पंचायतों में किए गए समस्त कार्यों की जांच कराएं तो इन सभी ग्राम पंचायतों में सरकारी पैसों का बहुत बड़ा बंदरबांट किया गया है।