6 जून 2021 से गायब हुए बालक को पुलिस नें उसके परिजन को सौंपा

सिद्धार्थनगर

6 जून 2021 से गायब हुए बालक को पुलिस नें उसके परिजन को सौंपा

 

सिद्धार्थनगर(ब्यूरो)/पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेशानुसार घनश्याम सिहं थानाध्यक्ष मिश्रौलिया शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु मय फोर्स के साथ थाना क्षेत्र के कस्बा चेतिया में भ्रमण कर रहे थे कि इसी दौरान, थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर के अन्तर्गत एक गांव से विगत वर्ष दिनांक 10/06/2021 से गायब एक बालक के सम्बन्ध में दिनांक 13 .06 .2021 को थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या- 72 / 21 धारा- 363 आईपीसी से सम्बंधित गुमशुदा बालक को मय टीम थानाध्यक्ष घनश्याम सिहं मय हमराह उ0नि0 हरीराम भारती, प्रभारी सर्विलांश सेल उ0नि0 अमित कुमार व का0 अभिनन्दन सिहं, मुख्य आरक्षी शमशेर खान,का0 विशाल पासवान, का0 रोशन राय, का0 आकाश कुमार, का0 संदीप गुप्ता एक साथ, ग्राम बडहरघाट कि तरफ से वह लड़का आता हुआ दिखाई दिया, लड़के को रोककर पूछा गया तो पुलिस के अनुसार उसनें अपना नाम व पता बताया और बताया कि मम्मी के डांटने की वजह से घर से बिना बताए नोएडा चला गया था और वहीं पर सेक्टर नंबर 59 में इधर उधर काम करके जी खा रहा था मम्मी पापा की याद आ रही थी, इसलिए घर जा रहा था कि आप लोग मिल गए, उसके पिताजी एवं दादाजी को बुलाकर उन्हे सौंप दिया गया |

R9 भारत से पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!