कचरा और गंदगी से भरे पड़े नगर परिषद झुमरी तिलैया शहर में आपका स्वागत है,

संवाददाता-रवि छाबडा़(झुमरी तिलैया)
कचरा और गंदगी से भरे पड़े नगर परिषद झुमरी तिलैया शहर में आपका स्वागत है, स्टेशन से निकलते ही पूरा स्टेशन रोड और शहर के गली मोहल्ले कचरे के ढेर में तब्दील है, निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन ने कहा कि नगर परिषद स्वच्छता पदाधिकारियों की लापरवाही, इच्छाशक्ति, और प्लानिंग की कमी के कारण गंदगी की ऐसी बदतर स्थिति चारो तरफ नजर आ रही है, दूसरे शहर से आने वाले लोगों के बीच भारी गंदगी के कारण शर्मसार होना पड़ रहा है,

शहर की काफी बदनामी हो रही है, निवेदन है कि कार्यपालक पदाधिकारी महोदय, सिटी मैनेजर कृपया अपने पद का सदुपयोग करें, कर्तव्य बोध के साथ कार्यस्थल पर जाकर निरीक्षण करें, शहर की जनता भी इस अभियान में आपको सहयोग करेगी, सफाई मित्रों को सफाई के लिए सभी आवश्यक सामग्री मुहैया कराएं, सफाई मित्रों का वेतन प्रति महीना समय पर दे, तभी सफाई व्यवस्था को कुछ हद तक कंट्रोल किया जा सकता है, नहीं तो शहर की सम्माननीय जनता नारकीय स्थिति में जीने के लिए मजबूर है, पहले से ही नगर विकास विभाग झारखंड सरकार का हिटलर शाही फरमान होल्डिंग टैक्स की भारी बढ़ोतरी भी जनता को मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना का दुख दे रही है , और साथ में यह गंदगी का माहौल कई प्रकार की बीमारियों को आमंत्रण दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!