राष्ट्र निर्माण ही डॉ. कलाम को सच्ची श्रद्धांजलि- बोकारो के DAV कथारा में मनाई गई पुण्यतिथि

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट 

राष्ट्र निर्माण ही डॉ. कलाम को सच्ची श्रद्धांजलि- बोकारो के DAV कथारा में मनाई गई पुण्यतिथि

बोकारो जिला के डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक और ‘मिसाइल मैन’ भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में विद्यालय परिवार ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया गया। प्रार्थना सभा की सभी गतिविधियाँ डॉ. कलाम के जीवन और आदर्शों पर आधारित रहीं। विद्यार्थियों ने डॉ. कलाम के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित विविध प्रस्तुतियां देकर सभी को भावविभोर कर दिया। चौथी कक्षा की आराध्या और अविका ने प्रेरक विचार प्रस्तुत किए। मदीहा और उमैरा ने भावपूर्ण कविता के माध्यम से डॉ. कलाम के राष्ट्रप्रेम को सजीव रूप में रखा।कक्षा दसवीं के शाश्वत आर्या और शैली ने समाचार वाचन किया। माधवी और गरिमा ने प्रभावशाली भाषण दिए। वहीं छठी कक्षा की आराध्या और दीप्ति ने डॉ. कलाम के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रस्तुत की।डॉ.जी.एन.खान, सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी झारखंड जोन-1 सह प्राचार्य, DAV कथारा ने कहा राष्ट्र निर्माण ही डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को सच्ची श्रद्धांजलि है। डॉ. कलाम ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम,अनुशासन और सकारात्मक सोच के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। मैं विद्यार्थियों से आह्वान करता हूं कि बड़े सपने देखें, उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करें और अपने ज्ञान और संस्कारों से देश के विकास में योगदान दें।कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, नागेंद्र प्रसाद, डॉ. आर. एस. मिश्रा, जितेंद्र दुबे, ए. के. गोस्वामी, बी. के. दसौंधी, राकेश रंजन, रितेश कुमार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।कार्यक्रम का समापन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!