सलेमपुर तहसील परिसर में लेखपाल संघ भवन का हुआ शिलान्यास, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम रहीं मुख्य अतिथि

सलेमपुर तहसील परिसर में लेखपाल संघ भवन का हुआ शिलान्यास, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम रहीं मुख्य अतिथि

देवरिया, 28 जुलाई 2026।

जनपद देवरिया की तहसील सलेमपुर परिसर में मंगलवार को विधायक क्षेत्र विकास निधि योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत लेखपाल संघ भवन का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री (ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण) एवं सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने स्वर्गीय आशीष कुमार (लेखपाल) की स्मृति में बनने वाले लेखपाल संघ भवन का शिलान्यास किया।
अपने संबोधन में राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि लेखपाल प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके लिए बेहतर कार्यस्थल और सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण से लेखपालों को संगठनात्मक और प्रशासनिक कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर एसडीएम क्षितिज द्विवेदी, तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार गोपाल जी, नायब तहसीलदार हरि प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह ‘बबलू’, राजीव मिश्रा, विनय तिवारी, शिवाकांत तिवारी, अभय तिवारी, जटाशंकर दुबे, सपना स्टोर के अशोक पाण्डेय सहित तमाम जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता, लेखपाल संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, देवरिया द्वारा किया गया। शिलान्यास के बाद उपस्थित लोगों ने भवन निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराए जाने की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!