धौलपुर जुआ खेलते 12 आरोपी गिरफ्तार ₹56,850 नकद व जुआ सामग्री जब्त
धौलपुर जिले में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बाड़ी थानाधिकारी महेंद्र शर्मा ने जुआ अधिनियम के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है
पुलिस के अनुसार, हकीम खां का बाग, बाड़ी में जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी मौके से 12 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से ₹56,850 नकद तथा जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध राजस्थान सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है
रवि तिवारी की रिपोर्ट