बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
बोकारो डीपीआरओ रवि कुमार बने उप निदेशक, सूचना भवन में हुआ भव्य स्वागत
बोकारो में रहते हुए मिला पदोन्नति का गौरव, कर्मियों ने गुलदस्ता भेंट कर दी शुभकामनाएं
मंगलवार को बोकारो के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार को पदोन्नति प्रदान करते हुए झारखंड सरकार के जनसंपर्क विभाग में उप निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया। इस उपलब्धि से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बोकारो में खुशी की लहर दौड़ गई।
पदोन्नति की सूचना मिलते ही सूचना भवन, बोकारो के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने श्री रवि कुमार का कार्यालय में गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर एक सुखद संयोग भी देखने को मिला। श्री रवि कुमार की पहली नियुक्ति बोकारो में ही हुई थी और अब उप निदेशक के पद पर उनकी पदोन्नति भी बोकारो में कार्यरत रहते हुए हुई है। इसे विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान बताया।इस अवसर पर उपस्थित सभी कर्मियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उप निदेशक के रूप में भी श्री रवि कुमार अपनी कार्यकुशलता, सरल स्वभाव और प्रभावी नेतृत्व से विभाग को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।श्री रवि कुमार को पदोन्नति पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।