हिमाचल पथ परिवहन निगम अपनी सवारियों को सुविधा देने के लिए कंडम बसों को अपने बेड़े से बाहर करने का फैसला लिया

मंगल ठाकुर

बरठीं (बिलासपुर)।हिमाचल पथ परिवहन निगम अपनी सवारियों को सुविधा देने के लिए कंडम बसों को अपने बेड़े से बाहर करने का फैसला लिया है। कुछ बसों को बाहर कर दिया है जबकि कुछ को किया जाना बाकी है। यात्री अब  लम्बे रूटों पर नई बसों में सफर का आनंद लेंगे।

बसों की खटारा हालत के चलते सुंदरनगर से डेरा व्यास, शाहतलाई से चंडीगढ़, गलोड़ से शिमला  और हरियाणा रोडवेज की ऐलनाबाद से बरठीं बस सेवा बंद होने से लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।बरठीं और आसपास के क्षेत्र से गुजरने वाले रूटों पर लॉकडाउन के बाद अभी तक उपरोक्त बस सेवाएं बहाल नहीं की गई हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों संजीव गौतम, सतीश कुमार शर्मा, अजय कुमार, राकेश गौतम, सुशील कुमार, नरोत्तम दत्त, हरनाम सिंह सहित अन्य यात्रियों ने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की सुंदरनगर से डेरा ब्यास वाया बरठीं से चलने वाली बस क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के लोगों को सुविधा देती थी। यह बस दोपहर 12 बजे बरठीं से जाती थी। इस बस सेवा को कोरोना लॉकडाउन के चलते बंद कर दिया गया था। इस रूट को अभी तक बहाल नहीं किया गया है। इससे ऊना, होशियारपुर, जालंधर, अमृतसर और डेराव्यास आने जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। शाहतलाई से चंडीगढ़ बस भी पिछले काफी अर्से से बंद है। यह बस सुबह 4:30 बजे शाहतलाई से चलती थी जो दसलेहडा, बल्हसीना, बरठीं, सुनहानी से यात्रियों को लेकर वाया बिलासपुर होकर चंडीगढ़ पहुंचाती थी। इस बस के बंद होने से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसी प्रकार हरियाणा रोडवेज की बस जो बरठीं से दिल्ली के लिए सुबह 6:00 बजे चलती थी वह भी बंद है। गलोड़ से शिमला बस के बंद होने से भी शिमला जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है यह बस बरठीं से 9 बजे शिमला के लिए चलती थी और शाम 3 बजे वापिस बरठीं पहुंचती थी लेकिन इस बस को भी बिना कारण बन्द कर दिया गया है कई बार विभागीय अधिकारियों को इन बसों को चलाने के लिए आग्रह किया गया लेकिन विभाग के कान के ऊपर जून तक नहीं रेंग रही है जिस कारण अभी तक बस सेवाओं को बहाल नहीं किया गया है। यात्रियों ने सरकार से मांग की है कि इन बसों को तुरंत चालू करवाया जाए ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की आने जाने में असुविधा ना उठानी पड़े। उधर अड्डा इंचार्ज सुंदरनगर हरि राम ने बताया यह बसें लॉक डाउन के बाद नहीं चली है जिसका मुख्य कारण बसों की खस्ता हालत है उन्होंने बताया कि आज ही 15 बसों को कंडम कर अपने बेड़े से बाहर कर दिया गया है जैसे ही नई बसे आएंगी इन रूटों पर नई बसें चालू कर दी जाएंगी ताकि इन रूटों पर चलने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े। आर एम बिलासपुर जोगिंदर सिंह ने बताया कि शाहतलाई से चंडीगढ़ को चलने वाली बस का समय बहुत जल्दी था जिस कारण उसमें सवार यहां पर्याप्त मात्रा में नहीं होती थी जिस कारण इस वर्ष को बंद कर दिया गया है उन्होंने बताया कि लोगों की डिमांड पर ऐलनाबाद बस को शुरू कर दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!