खनन माफियाओ का आतंक खदान खपटिहा खंड संख्या 100/3 में नदी की जलधारा रोककर भारी भरकम प्रतिबंधित पोकलैंड मशीनों से किया जा रहा लगातार अवैध खनन

*बांदा *-
खनन माफियाओ का आतंक खदान खपटिहा खंड संख्या 100/3 में नदी की जलधारा रोककर भारी भरकम प्रतिबंधित पोकलैंड मशीनों से किया जा रहा लगातार अवैध खनन

 

 

जिलाधिकारी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों की खदान संचालक उड़ा रहे है धज्जियां,
हालांकि जिला प्रशासन के द्वारा बीते कुछ दिनों पहले कई खदानों पर कार्यवाही की गई थी,
एवं जिलाधिकारी अनुराग पटेल के द्वारा खदान संचालकों के साथ बैठक करके निर्देश दिए थे की अवैध खनन एवं ओवरलोड पर प्रतिबंध रहेगा लेकिन आज भी जिलाधिकारी के आदेशों को ना मानते हुए नियम कानूनों को ताक में रखकर अवैध खनन किया जा रहा है।
बात यह है जीवनदायिनी कही जाने वाली नदियां इस अवैध खनन के कारण उनका अस्तित्व खतरे में आ रहा है केन नदी की जलधारा रोक करके हैवी पोकलैंड मशीन के द्वारा जगह-जगह भारी-भरकम गड्ढे कर दिए जाते हैं
जिससे जानवरों व लोगों की अकाल मृत्यु का कारण बनते हैं,
कई संगठन के द्वारा नदियों के बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कभी सफाई अभियान चलाया जाता है।
अवैध खनन के खिलाफ भी मांग की जाती है।
पिछले दिनों पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं विकास प्राधिकरण सदस्य सुशील त्रिवेदी के द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर मांग की गई थी, कि नदियों की जलधारा को रोक कर जो अवैध खनन किया जा रहा है उस पर तत्काल रोक लगाई जाए भारी भरकम पोकलैंड मशीनों के द्वारा अवैध खनन ना कराकर मजदूरों के द्वारा करवाया जाए जिससे लोगों को रोजगार भी मिल सके लेकिन ऐसा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है ,लगातार खदान संचालकों के द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है वही उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा अवैध खनन को देखते हुए खनन अधिकारी सौरभ गुप्ता को हटा करके नए खनन अधिकारी की बांदा खनन की पोस्टिंग गई अब देखने वाली बात यह है नवागंतुक खनन अधिकारी अवैध खनन पर किस तरह से कार्यवाही करते हैं कैसे इन बालू माफियाओं पर नकेल कसने में कामयाब हो पाते हैं।

रिपोर्ट. विनेश कुमार बांदा से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!