एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते लेखपाल को धर दबोचा
कन्नौज (अमित मिश्रा) बताते चलें जनपद कन्नौज तहसील छिबरामऊ में कार्यरत लेखपाल रोहित सिंह किसी भी कार्य को बिना पैसे नहीं करता था जिसको लेकर उसके ऊपर कई बार रिश्वत लेने के आरोप भी लगे बावजूद इसके रिश्वतखोर लेखपाल सुधरने का नाम नहीं ले रहा था वही ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाकर एंटी करप्शन टीम से खेत की पैमाइश को लेकर लेखपाल द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत की जिसके चलते रिश्वतखोर लेखपाल को छिबरामऊ बकरी मंडी में रिश्वत लेते हुए धर दबोचा गया जहां से एंटी करप्शन टीम द्वारा पूछताछ के लिए उसे छिबरामऊ कोतवाली ले जाया गया