निर्धन पात्र लोगों को विधायक बलबीर सिंह ने बांटे सहायतार्थ चेक

चिंतपूर्णी 15 जून (मनोज डोगरा)
आज चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक बलबीर सिंह ने उपमंडल आम विश्राम गृह में निर्धन पात्र लोगों को सहायतार्थ धनराशि के चेक वितरित किए।
इस मौके पर विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि भाजपा की लोकतांत्रिक सरकारें हमेशा से ही गरीब लोगों के उत्थान के लिए कार्य करती रही हैं और आगे भी करती रहेगीं।


उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीब हितेषी निर्धनता की आखरी लाइन में खड़े व्यक्ति की सहायता के लिए खड़ी है। भाजपा प्रत्येक क्षेत्र में विकास और लोगों के जीवन में खुशहाली लाने में विश्वास करती है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हम निर्धन लोगों की हमेशा सहायता करते आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गरीब लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए हिमाचल की जय राम ठाकुर सरकार ने 125 यूनिट बिजली फ्री की है तथा मीटर का रेंट दी माफ किया है। और महिलाओं को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में कराया आधा कर दिया गया है जिसका हमारी माताएं और बहनें लाभ उठाएं।
उन्होंने कहा कि हम सबको गरीब हितेषी विकासवादी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है और ऐसी लोकतांत्रिक भाजपा सरकार के साथ आगे भी खड़े रहना है।
इस अवसर पर महामंत्री रविंद्र द्विवेदी, महामंत्री कुलदीप सिंह ठाकुर, मन की बात के प्रभारी एडवोकेट हरदीप जस्सल, कार्यालय सचिव एवं पार्षद स्पर्श शर्मा, पात्र लाभार्थी तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी संयोजक संजीव कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!