गौ तस्करी करते हुए दो लोगो को गंडई एसडीओपी ने धर दबोचा

खैरागढ़ ! वनांचल थाना साल्हेवारा क्षेत्र को सूचना मिल रही थी की कुछ लोग अवैध रूप से गाय बैल बछड़ा को मारते पीटते हाकते हुये जंगल के रास्ते से पैदल कत्लखाना ले जाते है। जिसके संबंध में श्री मान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री मान संतोष सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजय महादेवा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री जयप्रकाश बढ़ई व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गंडई श्री मान प्रशांत खांडे के मार्गदर्शन में पतासाजी की जा रही गत दिनो 13.06.22 को मुखबीर की सूचना मिलने पर करीबी गांव ग्राम (छोटे) रेगाखार के दो मुसलमान लोग जो की जंगल के रास्ते से कट्टीपार ले जा रहे थे । नत्थू खान एवं इब्राहिम खान को अवैध रूप + से 45 नग बैल बछड़ा को बिना चारा पानी पिलाएं रस्सी से बांधकर मारते पीटते हाकते जंगल के रास्ते में मौके में पकड़ा गया दोनो बिक्री संबंध में वैध कागजात मांगा गया जो की वैध कागजात नहीं होने बताने एवं पशुओं को कत्लखाना ले जाना स्वीकार करने से 29 नग बैल व 16 नग बछड़ा कुल 45 नग कृषक पशु कुल कीमत 103000 रूपये को जप्त कर दोनो आरोपियों के विरुद्ध अपराध पाये जाने से थाना साल्हेवारा में अप, ऋ, 41 / 2022 धारा 4, 6, 10, छ, ग, कृषक पशु परीक्षण अधिनियम एवं धारा 11 पशु निवारण अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है आरोपी नत्थू खान पिता कमाल खान उम्र 45 साल निवासी रेगाखार थाना साल्हेवारा जिला राजनांदगांव एवम इब्राहिम खान पिता बशीर खान उम्र 28 साल निवासी लोरमी जिला मुंगेली हाल ग्राम रेगाखार थाना साल्हेवारा जिला राजनांदगांव छ, ग, आज दिनांक 13.06.2022 को गिरफ्तार किया गया जिसे मान, न्यायालय न्यायिक अभिरछा में भेजा गया उक्त कार्यवाही में थाना निरीक्षक साल्हेवारा श्री मान जितेंद्र बंजारे जी का योगदान रहा व्यक्ति से पशुओं के खरीदी साल्हेवारा थाना को मिली बड़ी सफलता ।