मानसून पूर्व एनडीआरएफ की 07 टीमों की बाढ़ आपदा के मद्देनजर बिहार राज्य के संवेदनशील जिलों में तैनाती

9 बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल
(गृह मंत्रालय, भारत सरकार)

/// प्रेस विज्ञप्ति ///

मानसून पूर्व एनडीआरएफ की 07 टीमों की बाढ़ आपदा के मद्देनजर बिहार राज्य के संवेदनशील जिलों में तैनाती


9वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, बिहटा पटना की 07 टीमों को मानसून-पूर्व इस वर्ष संभावित बाढ़ के मद्देनजर विभिन्न संवेदनशील जिलों में बाढ़-बचाव उपकरणो के साथ तैनात किया गया है । 9वी वाहिनी एनडीआरएफ की एक-एक टीम बाढ़-बचाव व आधुनिक संचार उपकरणों के साथ मुजफ्फरपुर, दरभंगा, किशनगंज, गोपालगंज, भागलपुर तथा सुपौल जिलों में तैनात की गई है जबकि 01 टीम दीदारगंज पटना में तैनात है।
श्री सुनील कुमार सिंह कमांडेंट 9 वी वाहिनी एनडीआरएफ ने बताया कि इस वर्ष संभावित बाढ़ से पहले तैनात की गई सभी 07 टीमें इनफ्लैटेबल मोटर बोट डीप डाविंग सेट, लाइफ जैकेट, लाइफबॉय, कुशल गोताखोर तथा आधुनिक खोज एवं बचाव उपकरणों से लैस है तथा बाढ़ के दौरान राहत और बचाव कार्य में सक्षम व दक्ष है। सभी 07 टीमों की तैनाती बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मांग पर की गई है।
बाढ़ से पूर्व एनडीआरएफ की टीमें जिला प्रशासन के समन्‍वय से आपदा जोखीम न्‍यूनीकरण संबंधित तैनाती जिलों में आपदा प्रबंधन विषयों पर जन जागरूकता अभियान तथा स्‍कुल सुरक्षा प्रोग्राम व मॉक ड्रिल करेगी। समुदाय के लोगों तथा स्कूल के बच्चों को बाढ़ से पहले की तैयारी, नौका सुरक्षा, बाढ.-बचाव तकनीक की जानकारी, सर्पदंश प्रबंधन, अस्पताल पूर्व चिकित्सा तकनीक तथा भूकंप के दौरान की जाने वाली सुरक्षात्मक कार्यवाही के बारे में महत्‍वपूर्ण जानकारीयॉं भी देगी। राकेश कुमार की रिपोट बिहटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!