बयाना पुलिस कोतवाली में हुई ग्राम रक्षक दल के सदस्यों की बैठक में पुलिस अधिकारी ने किया सीधा संवाद।

बयाना पुलिस कोतवाली के सभागार में शुक्रवार को ग्राम रक्षक दल के सदस्यों की विशेष बैठक भरतपुर से आए पुलिस निरीक्षक जयराज कृष्ण की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पुलिस निरीक्षक ने ग्राम रक्षा दल के सदस्यों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें उनकी जिम्मेदारियों व पुलिस और ग्राम रक्षक दल के सदस्यों के बीच तालमेल और संवाद बनाए रखने से संबंधित जानकारियां देते हुए बताया कि वह अपराध व अपराधियों की रोकथाम और सूचनाओं के आदान-प्रदान में पुलिस का जिम्मेदारी के साथ सहयोग करें ताकि क्षेत्र में अमन-चैन और शांति कायम रखी जा सके और अपराध व अपराधियों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण के प्रभावी उपाय किए जा सकें ।उन्होंने बताया कि ग्राम रक्षक दल के सदस्यों की जिम्मेदारी भी पुलिस से कम नहीं है वह भी पुलिस की भांति सजग रहकर अपने अपने क्षेत्र में संदिग्ध लोगों संदिग्ध गतिविधियों व अपराध और अपराधियों पर नजर रखें ,और उनसे संबंधित सूचनाएं समय से व सटीक ढंग से पुलिस को उपलब्ध कराने में सहयोग करें। इस बैठक में गांवों से बड़ी संख्या में आए ग्राम रक्षक दल के सदस्यों ने भाग लिया और उन्होंने ने भी पुलिस अधिकारी को अपनी समस्याओं व आवश्यकता आदि से अवगत कराया।