झाड़ग्राम
स्थानीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के समीप स्थित यात्री प्रतीक्षालय में शुक्रवार सुबह से ही एक महिला बेसुध होकर पड़ा था! स्थानीय लोगों एवं टोटो चालकों द्वारा शाम तक इस महिला को यहां देखकर सामाजिक संगठन मानवता फाउंडेशन व पुलिस को इसकी जानकारी दी ! तत्पश्चात पुलिस वाहन आकर उक्त महिला को झाड़ग्राम डिस्ट्रिक्ट अस्पताल चिकित्सा हेतु ले जाया गया! उक्त महिला का नाम बेला कोटल दाहिझुरी आठचला ग्राम निवासी बताया जा रहा है!