बयाना में देर शाम को बैंडबाजों के साथ निकली भगवान परशुराम शोभायात्रा जगह जगह हुआ स्वागत

बयाना में देर शाम को बैंडबाजों के साथ निकली भगवान परशुराम शोभायात्रा जगह जगह हुआ स्वागत

 

बयाना। बयाना कस्बे में आज देर शाम को ब्राम्हण समाज समिती के तत्वावधान में बैंडबाजों के साथ भगवान परशुराम शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। यह शोभायात्रा कस्बे के बिजलीघर रोड स्थित परशुराम धर्मशाला से आरम्भ हुई। जिसे मुख्यअतिथि व राजस्थान विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना व आरती कर रवाना किया। इस दौरान मौजूद युवाओं ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाए शोभायात्रा में ब्राम्हण समाज समिती के अध्यक्ष महेन्द्र सलेमपुरिया संरक्षक मुरारी बारैठा, जयंती संयोजक देवेन्द्रशर्मा, केशवदेव शर्मा, भोला शर्मा, परशुराम सेना के रमाकांत उपाध्याय,ब्राम्हण युवा के जिलाध्यक्ष मनोज उपाध्याय सहित समाज के अन्य लोग भी बडी संख्या में मौजूद रहे। शोभायात्रा का कस्बे के बाजारों में व बजरिया मार्केट में जगह जगह अगुवानी कर स्वागत सम्मान कियागया। जिसमें करीब एक दर्जन धार्मिक झांकिया सजी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!