लोकेशन:- देवरिया
रिपोर्ट:-दिलीप भारती
R9 भारत ब्यूरोचीफ देवरिया
स्लग:- प्रेम प्रसंग में युवक युवती ने खाया जहर हुई मौत

एंकर:- देवरिया जनपद के बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय कोहराम मच गया जब एक साथ युवक युवती के जहर खाने से मौत हो गई।
किसी बात को लेकर युवक युवती ने जहर खा लिया युवक युवती की तबीयत बिगड़ता देख परिजन दोनो को लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगो ने बताया कि ये प्रेम प्रसंग का मामला है दोनों परिवारों की बंदिश की वजह से दोनों ने यह कदम उठाया है। दोनों में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।पूर्व में भी एक बार दोनों के जहर खाने का मामला सामने आया था। युवक युवती के मौत की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया।