जिला अधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक ने किया फूड प्वाइजनिंग की घटना का मौके पर सत्यापन

जिला अधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक ने किया फूड प्वाइजनिंग की घटना का मौके पर सत्यापन

 

कन्नौज (अमित मिश्रा)जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा द्वारा आज जनपद कन्नौज के नगर पंचायत, तालग्राम के वार्ड गाँधीनगर में हुई दर्दनाक घटना का मौके पर सत्यापन किया जिसमें पाया गया कि रिया पुत्री श्यामवीर प्रजापति, उम्र – 13 वर्ष, रीतिका पुत्री श्यामवीर उम्र- 07 वर्ष एवं उमा पुत्री रामऔतार, उम्र 32 वर्ष की उल्टी एवं दस्त से ईलाज के दौरान अचानक मृत्यु हो गई। उक्त के अतिरिक्त जान्हवी पुत्री संजीव कुमार, उम्र 06 वर्ष, मानवी पुत्री संजीव कुमार, उम्र- 03 वर्ष, तनु पुत्री संजीव कुमार, उम्र- 08 वर्ष एवं नैनशी पुत्री प्रदीप कुमार, उम्र – 07 वर्ष इनका ईलाज मेडिकल कालेज तिर्वा एवं पिंकी पत्नी श्यामवीर तथा रामनरायन पुत्र रामस्वरूप का ईलाज सिटी हॉस्पिटल, फर्रुखाबाद में चल रहा है। बताया गया कि सभी की स्थिति नियंत्रण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!